राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 कब होंगे?+
राज्य निर्वाचन आयोग ने 3 अक्टूबर 2026 को कार्यक्रम घोषित किया और 6 अक्टूबर को धनतेरस के कारण इसमें संशोधन किया। अब सरपंच-पंच का मतदान चार चरणों में 24 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 5 नवंबर और 16 नवंबर को होगा और उसी दिन ग्राम पंचायत पर मतगणना होगी। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों का मतदान 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 14 नवंबर को और सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर को होगी। आपकी पंचायत समिति किस चरण में है, यह जिले के पेज पर देखें।
मुझे कितनी बार वोट डालना होगा?+
दो बार। पहले जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए (EVM से), और उसके दो दिन बाद सरपंच व वार्ड पंच के लिए (मतपेटी से)। दोनों दिन मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा।
सरपंच आरक्षण लॉटरी कब और कहां निकली?+
सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी 24 सितंबर 2026 को हर उपखंड (SDM) मुख्यालय पर निकाली गई। जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी 23 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट में हुई।
सरपंच का चुनाव कौन करता है?+
सरपंच का चुनाव ग्राम पंचायत के सभी मतदाता सीधे वोट देकर करते हैं। वार्ड पंच अपने वार्ड के मतदाताओं द्वारा चुने जाते हैं, और उपसरपंच को निर्वाचित पंच चुनते हैं।
प्रधान और जिला प्रमुख का चुनाव कैसे होता है?+
प्रधान का चुनाव पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्य करते हैं और जिला प्रमुख का चुनाव जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य। जनता इन पदों के लिए सीधे वोट नहीं करती।
पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए कितना आरक्षण है?+
राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तरों पर 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2026 की लॉटरी में 41 में से 20 जिला प्रमुख पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए।
मेरी ग्राम पंचायत का सरपंच पद किस वर्ग के लिए आरक्षित है, यह कैसे देखें?+
सरपंच आरक्षण पेज पर अपना जिला और फिर पंचायत समिति चुनें, या ऊपर खोज में अपने गांव/ग्राम पंचायत का नाम लिखें। जो सूचियां अभी उपखंड अधिकारी के आधिकारिक आदेश से पुष्ट नहीं हैं, उन पर 'अस्थायी' लिखा है।